
सतना। नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने बुधवार को रैगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भवर में बनाए गए नये खरीदी केन्द्र का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने कहा कि यह केन्द्र क्षेत्र के किसानों को बेहतर सुविधायें, समय पर समर्थन मूल्य तथा पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराएगा। खरीदी केन्द्र के आरंभ होने से स्थानीय कृषकों को लाभ मिलेगा। राज्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हित, ग्रामीण विकास और क्षेत्र की प्रगति के लिए हमारी प्रतिबद्धता लगातार जारी है। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित कृषकगण उपस्थित रहे।
