मुरैना: सागर जिले के समीप आज मुरैना की जो बीडीडीएस टीम सड़क दुर्घटना का शिकार हुई, उसके दिवंगत कर्मचारियो की पहचान मुकम्मल हो गई है। बीडीएस एमपी 03 ए 4883 टीम बालाघाट से ड्यूटी उपरांत मुरैना जा रही थी, झीकनी घाटी थाना बंदरी में ट्रक और बीडीएस की गाड़ी आमने-सामने टकरा गईं।
बीडीएस में सवार 1-आरक्षक 501 प्रदुमन दीक्षित, 2-आरक्षक 458 अनिल कौरव, 3-प्रधान आरक्षक 291 परमाल तोमर एवं 4- विनोद शर्मा डॉग मास्टर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. एवं आरक्षक 03 राजीव चौहान को बंसल हॉस्पिटल सागर रेफर किया गया है। सभी कर्मचारी मुरैना बीडीडीएस में पदस्थ थे।
