डेंटल हाउस-कारखाना मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत गोकलपुर डेंटल हाउस क्लिनिक के ऊपर छत पर 16 नवम्बर को 33 केव्ही विद्युत लाइन की चपेट में आने से कर्मचारी जिंदा जल गया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। मर्ग जांच मेें खुलासा हुआ कि छत पर गुजरी बिजली से बचाव के लिए किसी प्रकार के कोई प्रबंध नहीं किए गए थे। जिसके बाद मामले में पुलिस ने डेंटल हाउस एवं कारखाना मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस के मुताबिक गोकलपुर डेंटल हाउस क्लिनिक के ऊपर संजय यादव पिता स्व. राजू यादव 32 वर्ष निवासी खेरमाई मंदिर नई बस्ती कजरवारा गोरा बाजार का 16 नवम्बर को रात्रि 10 बजे छत में 33 केव्ही विद्युत लाईन की चपेट में आ गया था और जल गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया।

जिसमें यह बात सामने आई कि बिल्डिंग के सबसे ऊपर के छत वाले हिस्से पर 33 केव्ही विद्युत लाइन गुजरी है, जिस स्थान से विद्युत लाइन गुजरी है, उस जगह से विद्युत लाइन की ऊंचाई करीबन 5 फीट है । विद्युत लाइन से पहले मकान मालिक अशोक यादव के द्वारा उस स्थान पर बाउण्ड्रीवाल बनवा दिया है जिस पर एक दरवाजा लगा है एवं तीन खिड़कियां बनी हुई है।

जिसमें एक खिडक़ी खुली हुई है। जिस पर कोई भी व्यक्ति आ जा सकता है। जिस स्थान पर खिडक़ी खुली है। उसी जगह से मृतक संजय यादव खिडक़ी से उस पर गया और विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया जिससे विद्युत करंट लगने से जलकर उसकी मौत हो गई। डेंटल हाउस के द्वितीय तल पर शिवप्रसाद पटेल उर्फ मिंटू के द्वारा उक्त मकान को किराए में लेकर सिंलाई मशीन रखकर कपड़े का कारखाना संचालित करता है। वहीं पर मृतक संजय यादव कपड़े सिंलाई का काम करता था।
ये बरती गई लापरवाही
जांच में पाया गया कि डेंटल हाउस के मालिक अशोक यादव के द्वारा छत पर गुजरी 33 केव्ही विद्युत लाइन से बचाव के लिए उचित प्रबंध नहीं किया गया एवं कपड़ा कारखाना मालिक शिवप्रसाद पटेल उर्फ मिंटू के द्वारा छत पर जाने के लिए लगा दरवाजा को बंद नहीं किया गया था, जिससे मृतक संजय यादव खिडक़ी के उस पार गया जिससे विद्युत लाइन के चपेट में आने से जल जाने से उसकी मौत हो गई। मकान मालिक अशोक यादव एवं कपड़े के कारखाना संचालित करने वाले शिव प्रसाद पटेल उर्फ मिंटू के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

Next Post

नर्सिंग छात्रा का वीडियो बना दुष्कर्म की कोशिश

Wed Dec 10 , 2025
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत नेता कॉलोनी मेेें रहने वाली एक नर्सिंग कॉलेज की छात्रा का पड़ोसी ने वीडियो बनाया बल्कि उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय युवती निवासी नेता कॉलोनी अधारताल ने […]

You May Like