18 की उम्र में जीती दुनिया, फिर बॉलीवुड में मचाया धमाल

दीया मिर्जा ने 20 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू की और आज वह बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस है। ऐसे में चलिए उनके जन्मदिन के खास मौके पर एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं…

बॉलीवुड की खूबसूरत और सदाबहार एक्ट्रेस दीया मिर्जा उन चुनिंदा सितारों में से एक हैं जिन्होंने कम उम्र में न सिर्फ सफलता पाई बल्कि अपने काम से खास पहचान बनाई। 20 साल की उम्र में मॉडलिंग से करियर शुरू करने वाली दीया आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सफल, संजीदा और प्रभावशाली अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। 9 दिसंबर को जन्मी दीया फिल्मों के साथ-साथ सामाजिक कामों, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के लिए भी लगातार काम करती रही हैं।

दीया का जन्म 9 दिसंबर 1981 को हैदराबाद में हुआ था। उनके पिता फ्रैंक हैंडरिच जर्मन ग्राफिक और आर्किटेक्चर डिजाइनर थे, जबकि मां दीपा मिर्जा बंगाली इंटीरियर डिजाइनर और लैंडस्केप आर्टिस्ट हैं। मात्र साढ़े चार साल की उम्र में उनके माता-पिता अलग हो गए, लेकिन दीया ने कभी हालात को खुद पर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की और पढ़ाई के दौरान ही एक मीडिया कंपनी में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के रूप में काम शुरू कर दिया था।

Next Post

खेसारी लाल का नया सैड सॉन्ग ‘तुहु रौअबु रानी’ बना सुपरहिट

Tue Dec 9 , 2025
खेसारी लाल यादव का नया सैड सॉन्ग ‘तुहु रौअबु रानी’ रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। गाने ने दो दिन के अंदर 3 मिलियन व्यूज पार कर लिए और सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव का नया […]

You May Like