प्रणित मोरे की जर्नी संघर्ष, हिम्मत और सफलता की प्रेरक कहानी है। मुंबई की चॉल में जन्मे प्रणित ने आर्थिक मुश्किलों के बावजूद पढ़ाई में हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
‘बिग बॉस 19’ में अपनी हाजिरजवाबी, मासूम पर्सनैलिटी और मज़ेदार अंदाज से दर्शकों के दिलों पर छा चुके प्रणित मोरे की लाइफ किसी बॉलीवुड स्क्रिप्ट से कम नहीं है। आज वो देशभर में पहचान बना चुके हैं, लाखों फैंस उन्हें फॉलो करते हैं, और फिनाले में जगह बनाकर उन्होंने अपने कड़े संघर्ष को टैगलाइन की तरह साबित कर दिया है, अगर हिम्मत है, तो मंज़िल मिलती ही है।
