गेहूं मजबूत; चीनी नरम; चावल में टिकाव; खाद्य तेलों, दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 05 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल के औसत भाव अपरिवर्तित रहे। गेहूं के दाम बढ़ गये जबकि चीनी के फिसल गये। वहीं, दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 3,860.67 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही। गेहूं पांच रुपये महंगा हुआ और 2,853.44 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा सात रुपये प्रति क्विंटल गिर गया।

दाल-दलहनों में उड़द दाल पांच रुपये और तुअर दाल तीन रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। चना दाल सात रुपये महंगा हुआ। मसूर दाल की कीमत तीन रुपये और मसूर दाल की दो रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी।

विदेशों में बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का फरवरी वायदा 47 रिंगिट चढ़कर 4,152 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, जनवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.18 प्रतिशत की बढ़त में 52.40 डॉलर के भाव बोला गया।

स्थानीय बाजारों में सोया तेल औसतन 27 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। अन्य तेलों में नरमी रही। मूंगफली तेल 14 रुपये और पाम ऑयल 10 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। सूरजमुखी तेल की कीमत आठ रुपये और सरसों तेल की पांच रुपये घट गयी। वनस्पति तीन रुपये प्रति क्विंटल टूट गया।

मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत तीन रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। चीनी भी चार रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

 

Next Post

विदेशी मुद्रा भंडार 1.877 अरब डॉलर घटा

Fri Dec 5 , 2025
मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 1.877 अरब डॉलर घटकर 686.227 अरब डॉलर रह गया जो साढ़े छह महीने का निचला स्तर है। हालांकि स्वर्ण भंडार में वृद्धि दर्ज की गयी। विदेशी मुद्रा का देश का भंडार लगातार दूसरे सप्ताह कम […]

You May Like