शिवपुरी में महिला ने जहरीली दवा खाकर की आत्महत्या, बीमारी से थी परेशान

शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के हुरि राजपुर गांव में एक 35 वर्षीय महिला ने जहरीली दवा खाकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

दोपहर में ऊषा लोधी अपने घर पर अकेली थीं। उनके पति राजकुमार लोधी खेत पर काम करने गए थे और दोनों बच्चे स्कूल में थे। इसी दौरान ऊषा ने गेहूं में रखने वाली जहरीली दवा का सेवन कर लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। जब पति राजकुमार घर लौटे, तो ऊषा उन्हें बेसुध अवस्था में मिलीं। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

राजकुमार लोधी ने बताया कि उनकी पत्नी लगभग सात वर्षों से बीमार चल रही थीं। बीमारी के कारण उनका शरीर सुन्न पड़ जाता था और उनका लगातार इलाज भी चल रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि लंबे समय से बीमारी से परेशान होकर ही ऊषा ने यह कदम उठाया।

Next Post

ग्वालियर स्टेशन पर जल्द ही यात्रियों को वाटर एटीएम की सुविधा

Fri Dec 5 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर लगभग डेढ़ साल बाद फिर से वाटर एटीएम की सुविधा मिलेगी. इस सुविधा के शुरू होने के बाद यात्रियों को कम पैसों में आरओ का पानी मिलेगा, जिससे उन्हें पानी के लिए ज्यादा पैसे नहीं देने होंगे. बताया जा रहा है कि भारतीय रेलवे ने […]

You May Like