भूरेरु में 3 एकड़ वनभूमि हुई अतिक्रमण मुक्त 

बेगमगंज। वनभूमि पर अवैध कब्जा करके खेती करने वालों के विरुद्ध वनविभाग की लगातार चल रही कार्रवाई में आज डीएफओ प्रतिभा शुक्ला ने निर्देशानुसार रेंजर अरविंद अहिरवार के मार्गदर्शन में सुनेहरा बीट क्षेत्र के ग्राम भूरेरु के कक्ष क्र. पीएफ 154 ए. से आज 3 एकड़ वनभूमि पर अवैध कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारी रमेश कुशवाहा भूरेरु का अतिक्रमण हटाकर उक्त भूमि पर भू-जल संरक्षण के लिए कंटूर टँर्च खोदकर वन रक्षक शरद कुमार शर्मा एवं वन सुरक्षा समिति भूरेरु के सहयोगी सदस्यों के सुपुर्द कर संरक्षित की गई। ताकि दोबारा उस पर कोई काबिज ना हो सके। ओर उपरोक्त वनभूमि पर जल संरक्षण का कार्य किया जा सके।

Next Post

मारते पीटते गौवंश को पैदल कत्लखाने ले जा रहे 4 आरोपी गिरफ्तार, 8 गौवंश जप्त 

Thu Dec 4 , 2025
मुलताई। क्षेत्र से गौवंश तस्करी का गोरखधंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है।अब पुलिस द्वारा ग्राम चिल्हाटी मे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 गौवंश जप्त किए है। टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया गुरुवार को सुबह सूचना मिली कि चार व्यक्ति गौवंश बैलों को मारते पीटते ,भूखी प्यासी […]

You May Like