सीएम ने पुलिसकर्मियों पर बरसाए फूल, टीआई-एसआई ने लगाए ठुमके

 

उज्जैन,मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज भोपाल रवाना होने से पहले उज्जैन पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पुलिसकर्मियों के साथ होली मनाई। सीएम ने पुलिसकर्मियों पर फूल बरसाए और उन्हे होली की शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह में एसपी प्रदीप शर्मा सहित महाकाल थाना टीआई नरेंद्र परिहार, एसआई चंद्रभान सिंह, सीएसपी योगेंद्र यादव, एम.एस.परमार सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल हुए जो देशभक्ति गीतों पर जमकर थिरकते नजर आए।

यादव ने कहा कि पुलिस की कर्तव्य निष्ठा के कारण ही समाज में सकारात्मक के भाव बने रहते हैं,विषम परिस्थितियों में भी पुलिस द्वारा जो सेवाएं समाज को दी जाती है वह अनुकरणीय है।

Next Post

पन्नाली में होली दहन पर दांडे में लगे ध्वज को आग से नहीं होता नुकसान

Sat Mar 15 , 2025
पानसेमल। ग्राम पन्नाली में होली दहन के बाद मेले का आयोजन होता है,जिसमे आसपास क्षेत्र से भी समाजजन शामिल होते हैं ,पन्नाली में होली दहन की विशेषता यह है कि होली दहन के दौरान दांडे में लगे ध्वज को आग की लपटों से कोई क्षति नहीं पहुंचती है,उपस्थित पटेल परिवार […]

You May Like