बिग बॉस 19 के अभिषेक बजाज और आवेज दरबार बने इंटरनेट के देसी बॉयज

‘बिग बॉस 19’ के एक्स-कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज और आवेज दरबार का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शो से बेघर होने के बाद अभिषेक और आवेज को पहली बार साथ में देखा गया।

मनोरंजन जगत के सितारे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने मजेदार और आकर्षक पोस्ट के जरिए दर्शकों का दिल जीतते रहते हैं। इसी कड़ी में बुधवार को ‘बिग बॉस 19’ के दो एक्स-कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज और आवेज दरबार ने एक शानदार डांस वीडियो पोस्ट कर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी। दोनों ने मिलकर 2011 की सुपरहिट फिल्म ‘देसी बॉयज’ के टाइटल ट्रैक पर एनर्जेटिक डांस किया, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

आवेज दरबार को शो के 35वें दिन और अभिषेक बजाज को 77वें दिन घर से बेघर किया गया था। शो से बाहर आने के बाद दोनों पहली बार एक साथ नजर आए हैं। इस वजह से भी यह वीडियो बिग बॉस फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे जोश के साथ स्टाइलिश अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में ‘देसी बॉयज’ का पॉपुलर गाना बजता है और दोनों कलाकार पूरे फॉर्म में नजर आते हैं।

Next Post

गुवाहाटी में होगा तीसरा NIDFF फिल्म फेस्टिवल, 15 देशों से आईं 162 फिल्मों की एंट्री

Thu Dec 4 , 2025
तीसरा नॉर्थईस्ट इंटरनेशनल डॉक्यूमेंट्री एंड फिल्म फेस्टिवल 13 दिसंबर को गुवाहाटी के ज्योति चितरबन फिल्म स्टूडियो में आयोजित होगा। यह फेस्टिवल अखाड़ा घर सिने सोसाइटी के साथ मिलकर हो रहा है। पूर्वोत्तर भारत के सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाला नॉर्थईस्ट इंटरनेशनल डॉक्यूमेंट्री एंड फिल्म फेस्टिवल (NIDFF) इस वर्ष अपने […]

You May Like