कार्तिक, सिर्फ अपना या अपने किरदार का नहीं, पूरी फिल्म का ख़याल रखते हैं :अनन्या पांडे

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे का कहना है कि अभिनेता कार्तिक आर्यन सिर्फ अपना या अपने किरदार का नहीं,बल्कि पूरी फिल्म का ख़याल रखते हैं। अनन्या पांडे ने अपनी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के को-स्टार कार्तिक आर्यन की प्रोफेशनलिज़्म और सेट पर उनकी गर्मजोशी की खुलकर तारीफ़ की, और बताया कि उनके साथ काम करना हमेशा क्यों सुखद अनुभव होता है।

अनन्या ने कहा, “मैं कार्तिक के आस-पास हमेशा बहुत कंफ़र्टेबल महसूस करती हूं। मुझे लगता है कि वह सेट पर मेरा बहुत ध्यान रखते हैं, क्योंकि मुझे पता होता है कि वह सिर्फ़ अपने लिए नहीं, बल्कि अपने किरदार, अपनी टीम और फिल्म के साथ सबके लिए सोचते हैं।”

अनन्या ने फिल्म के सेट पर बने मज़ेदार और सहयोगपूर्ण माहौल के बारे में भी बताया।

उन्होंने कहा, कार्तिक से सीखने को बहुत कुछ मिलता है। माहौल हमेशा मज़ाकिया और हल्का-फुल्का रहता है। ज़्यादा गंभीरता नहीं होती, और हर कोई अपनी राय बेझिझक दे सकता है। सच कहूँ तो सात साल बाद भी उनके साथ काम करके वही खुशी महसूस हुई, जो पति पत्नी और वो के दौरान हुई थी।”

अनन्या की बातें कार्तिक की अपने काम, अपनी टीम और पूरी फिल्म के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं और यही वजह है कि ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ प्रशंसकों के बीच पहले से ही बेहद चर्चा का विषय बन गई है।

 

 

 

Next Post

गोयल ने देश के विनिर्माण उद्योग को प्रतिस्पर्धी बनाने पर जोर दिया

Thu Dec 4 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योगमंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को भारत की विनिर्माण उद्योग को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए नवाचार, गुणवत्ता, डिजाइन, स्थिरता तथा दक्षता को बढ़ाने पर बल दिया और कहा कि सरकार इसके लिए पूरा नीतिगत सहयोग कर रही है। श्री गोयल ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) […]

You May Like