जबलपुर: शहपुरा पुलिस ने दो शराब तस्करों को पकड़ा है जिसके कब्जे से 311 पाव देशी शराब जब्त की गई। टीआई प्रवीण धुर्वे ने बताया कि शहपुरा-बेलखेडा हाईवे मार्ग पर दबिश देकर बाइक से आ रहे अमन सिंह गौड 21 वर्ष निवासी ग्राम केवलारी बेलखेडा एवं संतोष ठाकुर 45 वर्ष निवासी मनकेडी पिण्डरई बेलखेडा को पकड़ा गया.
जो मोटर सायकिल में टंगे 3 थैलो में कुल 311 पाव देशी शराब रखे मिले जिसे परिवहन में प्रयुक्त बिना नम्बर की मोटर सायकिल सहित जप्त करते हुये आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
