ब्यावरा सीएम राइज स्कूल को नहीं मिली बसें अभिभावक पैसा खर्च कर वाहनों से भेज रहे बच्चों को स्कूल

ब्यावरा। जिले में पांच तहसील को सीएमराइज स्कूल की सौगात मिली है. इन स्कूलों को शासन की और से बस सेवा भी उपलब्ध कराई जाना है. जिले में पांच में से चार तहसील में स्कूल प्रबंधन को बस भी उपलब्ध हो गई किंतु ब्यावरा सीएमराइज स्कूल को आज दिनांक तक बसे नहीं मिली है, इसके चलते अभिभावकों को एक अतिरिक्त राशि खर्च कर किराये के ऑटो आदि वाहनों के द्वारा बच्चों को स्कूल भेजना पड़ रहा है.

गौरतलब है कि जिले में ब्यावरा, नरसिंहगढ़, राजगढ़, जीरापुर एवं सारंगपुर तहसील में मऊ में सीएमराइज स्कूल की सौगात मिली है. सभी जगहों पर स्कूल के लिए नवीन भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है. ब्यावरा में मुल्तानपुरा स्थित उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में ही सीएम राइज स्कूल की बिल्डिंग का कार्य जारी है.

डेढ़ किमी दूर ऑडोटेरियम में स्कूल ब्यावरा में उत्कृष्ट विद्यालय में सीएम राइज स्कूल भवन का निर्माण कार्य चलने से यहां पूर्व में संचालित सीएमराइज स्कूल की 1 से 8 वीं तक कक्षाएं सुठालिया रोड पर ढकोरा मार्ग स्थित ऑडोटेरियम परिसर में संचालित की जाती है, ऑडोटेरियम की दूरी नगर से लगभग डेढ़ किमी या कुछ जगह से इससे अधिक दूरी पर है. यहां पर लगभग 250 बच्चे पढने पहुंचते है. अभिभावकों द्वारा प्रायवेट तौर पर ऑटो, मैजिक व अन्य वाहनों के माध्यम से बच्चों को स्कूल भेजा जाता है, इसमें उनको अतिरिक्त राशि का खर्च वहन करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार एक बच्चे का प्रतिमाह का वाहन किराया करीब 500 रुपये लग रहा है ऐसे में यदि किसी परिवार से दो या तीन बच्चे स्कूल जा रहे है तो एक से डेढ़ हजार रुपया किराए में ही लग रहा है. यदि शासन द्वारा सीएम राइज स्कूलों को दी जा रही बस सुविधा मिल जाती है तो अभिभावकों का यह अतिरिक्त पैसा खर्च होने से बच सकेगा.

वरिष्ठ कार्यालय को जानकारी भेज करा चुके अवगत जिला शिक्षा विभाग के अनुसार ब्यावरा में सीएम राइज स्कूल हेतु बसों की मांग करते हुए वरिष्ठ कार्यालय को जानकारी भेजते हुए अवगत कराया जा चुका है, जानकारी के अनुसार बसो के लिए संबंधित सीएम राइज प्रबंधन एवं कंपनी के बीच बसों को लेकर कोई अनुबंध करने की भी जानकारी है, इस तरह का अनुबंध होने पर ही बस उपलब्ध होना बताया जा रहा है.

Next Post

अतिक्रमण विरोधी मुहिम थमते ही फिर से अतिक्रमण शुरू

Wed Dec 3 , 2025
सिरोंज। शहर में प्रशासन द्वारा शुरू की गई अतिक्रमण विरोधी मुहिम थमते ही अतिक्रमणकारियों ने फिर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है. प्रशासन द्वारा शहर में इस मुहिम को जोर शोर से शुरू किया गया था. शहर में प्रशासन द्वारा मुनादी कराने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में अभियान चलाकर […]

You May Like