एक बार फिर परीक्षा के अंतिम दिन ही परीक्षा परिणाम घोषित  

28 दिन के अंदर रादुविवि ने किया तीसरा परिणाम घोषित

जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा बी.सी.ए. प्रथम वर्ष 2023-24 (एन.ई.पी.) का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। उल्लेखनीय है कि बी.सी.ए. प्रथम वर्ष 2023-24 (एन.ई.पी.)  के अंतिम प्रश्न पत्र की परीक्षा बुधवार ही प्रात: पाली में समाप्त हुई है, जिसमें कुल 135 परीक्षार्थी में से 107 उत्तीर्ण हुए। परीक्षा परिणाम लगभग 79 प्रतिशत रहा। इस प्रकार एक बार फिर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा 28 दिवसों में तीसरी बार परीक्षा समाप्ति के दिन ही परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विदित हो कि पूर्व में भी विश्वविद्यालय द्वारा अंतिम प्रश्न पत्र के दिन दिनांक 7 मई 2024 को बी.सी.ए. तृतीय वर्ष 2023-24 (एन.ई.पी.) एवं 20 मई 2024 को बी.बी.ए. तृतीय वर्ष 2023-24 (एन.ई.पी.) के परीक्षा परिणाम जारी किये गये थे।
समय पर परीक्षा, समय पर परिणाम
विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा द्वारा परीक्षा प्रारंभ होने के दिन से ही परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य की सतत् निगरानी और मार्गदर्शन से यह संभव हो रहा है। विश्वविद्यालय अन्य परीक्षाओं को भी शीघ्र सम्पन्न कर अपने ध्येय वाक्य समय पर परीक्षा, समय पर परिणाम को सार्थक करने का अथक प्रयास कर कर रहा है। कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने पुन: प्रसन्नता व्यक्त करते हुए परीक्षा कार्य में संलग्न पूरी टीम को विश्वविद्यालय के ध्येय वाक्य समय पर परीक्षा, समय पर परिणामज् को चरितार्थ करने हेतु बधाई दी। इस अवसर पर प्रो. राकेश बाजपेयी, कुलसचिव डॉ. दीपेश मिश्रा, उपकुलसचिव अभयकांत मिश्रा, सहायक कुलसचिव सुनीता देवड़ी, पंचमलाल सनोडिया एवं  ज्योति खराड़ी, डॉ. शक्ति सिंह मण्डलोई, नरेन्द्र दुबे, सिद्ध मुनि पाठक आदि उपस्थित थे।

Next Post

खेल प्रतिभाओं को निखारते हैं समर कैंप-डॉ.पांडे

Thu Jun 6 , 2024
राष्ट्रीय पदक विजेता कुमारी दीपा शर्मा को किया सम्मानित ग्वालियर: खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में स्थानीय दर्पण मिनी स्टेडियम पर चल रहे ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन महादजी सिंधिया हॉकी अकादमी के अध्यक्ष डॉ केशव पांडे ने किया।डॉक्टर पांडे ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा […]

You May Like