गीता का उपदेश हमें दिखलाता है सत्य का मार्ग

ब्यावरा। स्थानीय पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गीता जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया.

कार्यक्रम विश्व गीता प्रतिष्ठान एवं नगर पालिका परिषद ब्यावरा एवं पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सहयोग से आयोजित किया गया.

अतिथि एसडीएम गोविंद दुबे, विद्या भारती के प्रांत सह सचिव एडवोकेट चंद्रकांत त्रिपाठी, भाजपा जिला महामंत्री अमित शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजू यादव उपस्थित रहे. अतिथि वक्ताओं ने कहा कि गीता का उपदेश हमको या संदेश देता है कि हम संघर्ष करते रहे कभी हार नहीं माने और निरंतर हम गीता के हर श्लोक को स्मरण करते हुए हर क्षेत्र में आगे बढ़ते रहे. हर घर में गीता हो, हर मन में गीता हो,गीता के श्लोक ऊर्जा का स्त्रोत है, गीता ही सत्य का मार्ग है.

भगवान श्रीकृष्ण ने सदैव हमें अन्याय के विरुद्ध लडऩा सिखाया. श्री कृष्ण का उपदेश हमें जीवन के हर मोड़ पर शांतिपूर्वक आगे बढऩे का मार्ग प्रस्तुत करता है. सामूहिक रूप से गीता महारानी की आरती की गई. आभार प्राचार्य नाथू सिंह सिकरवार ने माना. संचालन बीआरसी श्री दुबे ने किया.

इस अवसर पर तहसीलदार सुभाष आलावे, के एल जाटव, पार्षदगण गोपाल जाटव, ज्ञानु विजयवर्गीय, विष्णु साहू, कैलाश कुशवाह, मयूर गुप्ता,सोनू जाटव, गिर्राज लववंशी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी इकरार अहमद , शिक्षकगण उपस्थित रहे.

Next Post

एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में रही भारी भीड़ 

Mon Dec 1 , 2025
ब्यावरा। सोमवार एकादशी पर गीता जयंती का शुभ संयोग होने के चलतेे नगर के श्री खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. मंदिर परिसर में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी. हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. सुबह की […]

You May Like