
रीवा। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एचआईवी/एड्स के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय से विशाल रैली का आयोजन किया गया.
इस वर्ष विश्व एड्स दिवस ‘ब्यवधान पर काबू पाना, एड्स प्रतिक्रिया में बदलाव लाना’ की थीम पर मनाया जा रहा है. जागरूकता रैली को जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.बी. चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. प्रतिभा मिश्रा, जिला नोडल अधिकारी एड्स डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. पिंकी सिंह, डॉ. ईशान गोयल, डॉ. आलोक दुबे, रवीन्द्रनाथ मिश्रा प्रबंधक तथा दिशा/क्लस्टर रीवा से ज्ञानेन्द्र गुप्ता, संजय श्रीवास्तव और अभिलाष शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जिला चिकित्सालय परिसर से प्रारंभ हुई यह रैली रानी तालाब स्थित काली माता मंदिर के पास संपन्न हुई. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि एक से सात दिसम्बर तक लगातार एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम रीवा में आयोजित किए जाएंगे. यह जागरूकता अभियान जिले के साथ-साथ सभी 9 ब्लॉकों में भी संचालित किया गया.
