इंडियन पिकलबॉल लीग भारत के उभरते खेल को अधिक सशक्त बनाएगी : रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली, 01 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि इंडियन पिकलबॉल लीग भारत के उभरते खेल को और अधिक सशक्त बनाएगी। श्रीमती गुप्ता आज यहाँ इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित इंडियन पिकलबॉल लीग ( आईपीबीएल) के भव्य उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं। यह अनूठी पहल देश में नए खेलों को बढ़ावा देने, युवाओं में खेल संस्कृति का विस्तार करने और खिलाड़ियों को बड़े मंच से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘इंडियन पिकलबॉल लीग’ न सिर्फ एक प्रतियोगिता है, बल्कि यह भारत के उभरते खेल इकोसिस्टम को और अधिक गतिशील एवं सशक्त बनाएगी। उन्होंने इसे युवाओं के लिए बेहतर अवसर बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से नए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचान, प्रोत्साहन और प्रगति का मार्ग मिलता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेलों को भारत की नयी राष्ट्रीय संस्कृति और युवा ऊर्जा का प्रतीक बना दिया है। उनके सतत मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने देश में खेलों के प्रति अभूतपूर्व उत्साह, भागीदारी और प्रतिबद्धता को जन्म दिया है, जिससे भारतीय स्पोर्ट्स इकोसिस्टम पहले से कहीं अधिक मजबूत और जीवंत हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा, “भारत हमेशा से खेलों का देश रहा है और नए खेलों को अपनाने की परंपरा हमारी संस्कृति का हिस्सा है। इस लीग को हमारी सरकार दिल्ली के स्कूलों, खेल आयोजनों और युवा कार्यक्रमों में भी जोड़ेंगे, ताकि यह खेल सभी के लिए एक रोमांचक और लोकप्रिय खेल बन सके।” मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

Next Post

एक संघ कार्यालय के पते पर 30 मतदाताओं के नाम लेकिन 29 वहां नहीं रहते : दिग्विजय

Mon Dec 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 दिसम्बर (वार्ता) कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि देश में बड़े स्तर पर वोट चोरी हो रही है और इसका एक उदाहरण भोपाल में राष्ट्रीय स्वयं संघ का कार्यालय है जिसमें 30 मतदाताओं के पते हैं लेकिन उनमे से 29 वहां रहते ही नहीं […]

You May Like