शिवपुरी में दिव्य दरबार से महिला लापता, प्रेत शक्ति की बात कहकर मंच के पास गई थीं, फिर नहीं लौटी

शिवपुरी: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार से एक महिला अचानक लापता हो गई। कई घंटों तक खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका, जिसके बाद परिजनों ने देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।अहीर मोहल्ला निवासी संतोषी यादव ने बताया कि वह अपनी बहन हृदेश यादव के साथ दिव्य दरबार में पहुंची थीं।

मंच से भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों को आगे आने के लिए कहा गया तो हृदेश ने अचानक ‘प्रेत शक्ति’ आने की बात कही और भीड़ को चीरते हुए पंडाल के अगले हिस्से में जाकर बैठ गईं। कथा समाप्त होने के बाद संतोषी ने पंडाल में कई जगह तलाश की, लेकिन हृदेश कहीं नहीं मिलीं। देर रात तक खोजबीन के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत की।

दिव्य दरबार के दौरान कई महिला-पुरुषों और बच्चों में असामान्य हरकतें देखी गईं। वे मंच की ओर बढ़ रहे थे। हृदेश भी इसी दौरान भीड़ में आगे बढ़ीं और फिर लापता हो गईं. देहात थाना पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आसपास के इलाकों में पूछताछ भी की जा रही है और महिला की तलाश तेज कर दी गई है।

Next Post

ग्वालियर पूर्व की 33 टंकियों से पांच लाख की आबादी को नहीं मिला पानी

Mon Dec 1 , 2025
ग्वालियर: गोला का मंदिर स्थित श्याम वाटिका के सामने 160 एमएलडी मुरार प्लांट से जुड़ी 500 मिमी व्यास की पंपिंग मेन लाइन में लीकेज होने के कारण दीनदयाल नगर, मुरार व शारदा विहार की ओर बिछी लाइनों में पंपिंग का काम बंद रहा। पंपिंग बंद रहने से 160 एमएलडी वॉटर […]

You May Like