आयु सीमा बढ़ाने के बाद चीन में प्रशासनिक सेवा परीक्षा आयोजित

बीजिंग, 30 नवंबर (वार्ता/शिन्हुआ) चीन ने पात्रता की आयु सीमा 35 से बढ़ाकर 38 साल तक बढ़ाने के बाद रविवार को पहली बार अपनी राष्ट्रीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा आयोजित की।

देश के केंद्रीय प्रशासन और उसकी शाखाओं में जगह पाने के लिए 37 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी इस परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो हर एक पद के लिए 98 से ज्यादा अभ्यर्थी अपना दांव पेश कर रहे हैं।

प्रशासन के अनुसार, करीब 70 प्रतिशत पद हाल ही में स्नातक करने वाले अभ्यर्थियों के लिये आरक्षित हैं। चीन ने इस परीक्षा के लिए उम्र सीमा 35 से बढ़ाकर 38 साल तक कर दी है। सरकार के इस कदम का स्वागत किया जा रहा है। स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट की डिग्री हासिल करने वालों के लिए परीक्षा की उम्र 43 साल तक बढ़ा दी गयी है।

Next Post

मध्य मेक्सिको में बार में गोलीबारी में छह लोगों की मौत, कम से कम 10 घायल

Sun Nov 30 , 2025
मेक्सिको सिटी, 30 नवंबर (वार्ता) मेक्सिको के हिडाल्गो राज्य के तुला शहर में अज्ञात लोगों के एक बार पर किये गये हमले में छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम दस घायल हो गये। सरकारी टेलीविजन प्रसारक ‘फॉर्मूला’ ने यह जानकारी दी है। प्रसारक ने शनिवार देर […]

You May Like