राशि खन्ना का जन्म 30 नवंबर 1990 को हुआ। 2013 में मद्रास कैफे से बॉलीवुड डेब्यू के बावजूद उन्हें शुरुआत में खास पहचान नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा का रुख किया।
राशि खन्ना का जन्म 30 नवंबर 1990 को दिल्ली में हुआ। राशि खन्ना आज अपना 35वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। इंडस्ट्री में उन्हें आज अपनी मजबूत पहचान के लिए जाना जाता है, लेकिन उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं था। जॉन अब्राहम के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने के बावजूद उन्हें शुरुआत में खास पहचान नहीं मिली। हालांकि बाद में उन्होंने साउथ सिनेमा की ओर रुख किया और वहीं से उनकी किस्मत चमक उठी।
राशि ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2013 में आई जॉन अब्राहम और नरगिस फाखरी स्टारर फिल्म ‘मद्रास कैफे’ से की थी। इस फिल्म में उनका रोल छोटा था और दर्शकों ने उन्हें नोटिस तो किया, लेकिन यह भूमिका उन्हें बॉलीवुड में स्थापित करने के लिए काफी नहीं थी। इसके बाद उन्होंने नए अवसरों की तलाश शुरू की और साउथ फिल्मों में काम करने का फैसला लिया।
