कार्गो में धुएं के संकेत के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस लौटा एयर इंडिया का विमान, सुरक्षित लैंडिंग

नयी दिल्ली, (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गुरुवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एयर इंडिया का एक विमान कार्गो में धुएं के संकेत के बाद वापस लौट आया।

प्राप्त सूचना के अनुसार, उड़ान संख्या एआई 2939 दिल्ली से अहमदाबाद जा रही थी। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि विमान के कार्गो में धुएं के संकेत मिलने के बाद पायलट ने एहतियात के तौर पर विमान को वापस दिल्ली में उतारने का फैसला किया। दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई।

बयान में कहा गया कि यात्रियों को अहमदाबाद भेजने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा एयर इंडिया के लिए सबसे अधिक महत्व रखती है। हालांकि दिल्ली में लैंडिंग के बाद जांच में धुएं की चेतावनी गलत पायी गयी।

 

Next Post

खड़गे ने कर्नाटक मुख्यमंत्री विवाद खत्म करने के लिए दिल्ली में बुलाई बैठक

Fri Nov 28 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर बढ़ती अटकलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को घोषणा किया कि राहुल गांधी सहित पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व इस मुद्दे को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के साथ सामूहिक चर्चा करेगा। कर्नाटक विधानसभा […]

You May Like