रुपया सात पैसे कमजोर

मुंबई, 25 नवंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 6.75 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 89.2275 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा सोमवार को 50.50 पैसे की मजबूती के साथ 89.16 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। यह 13.25 पैसे की तेजी में 89.0275 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और 89.02 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। इसके बाद इसमें गिरावट आ गयी और कारोबारी की समाप्ति तक यह 89.2275 रुपये प्रति डॉलर तक कमजोर हुआ।

शेयर बाजार की गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों के घरेलू शेयर बाजारों से पैसा निकालने से रुपये पर दबाव रहा। हालांकि दुनिया की अन्य छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में 0.2 प्रतिशत की नरमी से भारतीय मुद्रा की गिरावट सीमित रही।

 

 

Next Post

रोहित शर्मा पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बने टूर्नामेंट एंबेसडर

Tue Nov 25 , 2025
मुम्बई, 25 नवम्बर (वार्ता) आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने रोहित शर्मा को पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टूर्नामेंट एंबेसडर घोषित किया है। 7 फरवरी से 8 मार्च तक चलने वाले 2026 टी20 विश्व कप को भारत और श्रीलंका मिलकर होस्ट करेंगे। मेजबान भारत और श्रीलंका के अलावा टी20 […]

You May Like