गुना में सिंधिया, ग्वालियर में कुशवाह, मुरैना में शिवमंगल, भिंड में संध्या विजयी

ग्वालियर: गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह यादव को 5 लाख 929 वोटों से पराजित किया। सिंधिया को रिकॉर्ड 9 लाख 23 हजार 302 मत मिले।ग्वालियर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह विजयी घोषित किए गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी प्रवीण पाठक को 70 हजार 210 मतों से पराजित किया। भारत सिंह को 6 लाख 71 हजार 535 मत और श्री प्रवीण पाठक को 6 लाख एक हजार 325 मत प्राप्त हुए।

मुरैना सीट पर भारतीय जनता पार्टी के शिवमंगल सिंह तोमर 52 हजार 530 मतों से विजयी घोषित हुये। शिवमंगल सिंह तोमर को 5 लाख 15 हजार 477 मत प्राप्त हुये। जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी नीटू सत्यपाल सिंह को सिकरवार को 4 लाख 62 हजार 947 मत प्राप्त हुये। भारतीय जनता पार्टी के शिवमंगल सिंह तोमर निकटतम प्रत्याशी से 52 हजार 530 मतों से विजयी घोषित किये गये है। बहुजन समाज पार्टी के रमेश गर्ग को 1 लाख 79 हजार 669 मत प्राप्त हुए।भिण्ड दतिया सीट पर बीजेपी प्रत्याशी संध्या रॉय 65 हजार मतों से विजयी रहीं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया को हराया। संध्या राय को 53,3462 एवं बरैया को 47,0169 वोट मिले

Next Post

गर्मी में भी परिणाम जानने उत्सुक रहे लोग

Wed Jun 5 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ग्वालियर: मंगलवार को लोकसभा चुनाव की मतगणना जैसे जैसे आगे बढ़ती रही वैसे वैसे गर्मी का पारा भी अपनी चाल बढ़ाता गया। गर्मी के बढ़ते पारे के साथ राजनीतिक रंग भी जमते रहे। भीषण गर्मी के इस […]

You May Like

मनोरंजन