चावल, चीनी, दालों में तेजी; खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 24 नवंबर (वार्ता) दिल्ली थोक जिंस बाजार में उठाव अच्छा रहने से सोमवार को चावल के भाव बढ़ गये। चीनी और दालों में भी तेजी रही जबकि गेहूं की कीमत लगभग गत दिवस के स्तर पर ही रही। वहीं, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया।

औसत दर्जे के चावल का औसत भाव 121 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। गेहूं भी टिकाव रहा। आटे की कीमत 17 रुपये फिसल गयी।

आपूर्ति कम रहने से दालों के दाम बढ़ गये। उड़द दाल की औसत कीमत 50 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी। मसूर दाल 106 रुपये और तुअर दाल 233 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। मूंग दाल की कीमत 140 रुपये और चना दाल की 138 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी।

विदेशों में बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का फरवरी वायदा 14 रिंगिट फिसलकर 4,055 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। अमेरिकी सोया तेल का जनवरी वायदा भी 0.69 प्रतिशत टूटकर 50.25 डॉलर बोला गया।

स्थानीय बाजारों में सरसों तेल और पाम ऑयल औसतन 45-45 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गये। सोया तेल के भाव 17 रुपये और सूरजमुखी तेल का 122 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा। वनस्पति 214 रुपये और मूंगफली तेल में 78 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।

मीठे के बाजार में आवक कम रहने से आज गुड़ औसतन 81 रुपये और चीनी 78 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

 

Next Post

आबकारी विभाग ने 3 शराब तस्करों को पकड़ा

Mon Nov 24 , 2025
इंदौर. शहर में पुलिस-प्रशासन और आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई के बावजूद अवैध शराब का कारोबार थम नहीं रहा है. इसे देखते हुए आबकारी विभाग ने अवैध शराब सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. इसमें विभाग ने 3 तस्करों को 97 लीटर से ज्यादा अवैध शराब के […]

You May Like