जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत परियट नदी के पास ग्राम पिटकुही कुंडम रोड पर लोडिंग ऑटो और बाइक में भिडंत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों मेें ससुर, दामाद, नाती शामिल है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि परिवार गंगाजली कार्यक्रम में शामिल होने बघराजी से डुंगरिया जा रहे थे तभी वह हादसे का शिकार हो गए।
पुलिस के मुताबिक रविवार को जगत सिंह परस्ते 33 वर्ष निवासी बदरिया जमुनिया चौकी बघराजी कुण्डम ने सूचना दी कि दोपहर छोटेलाल परस्ते, राहुल सिंह परस्ते एवं संतर सिंह मरावी एक मोटर सायकिल से बदरिया से गंगई पडरिया जा रहे थे, परियट नदी मोड के पास ग्राम पिटकुही पहुंचे तभी तिलसानी की ओर से आ रहे एक लोडिंग आटो के चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये तीनो की मोटर सायकिल में टक्कर मार दी जिससे तीनों गिर पडे, तीनो के सिर हाथ पैर शरीर में चोटे आ गयी, जिन्हें शासकीय अस्पताल कुण्डम ले जाया गया जहॉ डाक्टर ने चैक कर तीनों को मृत घोषित कर दिया।
इनकी हुई मौत
लोडिंग आटो की टक्कर से छोटेलाल परस्ते 60 वर्ष, राहुल सिह परस्ते 22 वर्ष दोनों निवासी बदरिया जमुनिया तथा संतर सिंह मरावी 33 वर्ष निवासी ठरहर पनागर की मौत हुई है।
