न्यू जयारोग्य में मरीजों का होगा सीटी स्कैन, काम शुरू

ग्वालियर। न्यू जयारोग्य हॉस्पिटल में भर्ती होने वाले मरीजों को अब सीटी स्कैन की जांच कराने के लिए एक किलोमीटर चलकर माधव डिस्पेंसरी नहीं आना पड़ेगा। उनकी जांच न्यू जेएएच के रेडियोलॉजी में ही हो सकेगी। न्यू जेएएच में नई सीटी स्कैन मशीन लगाने के लिए रेडियोलॉजी विभाग में कक्ष तैयार होने लगा है। शासन ने सीटी स्कैन मशीन के लिए राशि आवंटित करते हुए मशीन का ऑर्डर भी लग गया है। जल्द ही नई मशीन ग्वालियर आएगी और इसका लाभ मरीजों को मिलने लगेगा।

जयारोग्य चिकित्सालय समूह में वर्तमान में एक सीटी स्कैन मशीन है। वह भी करीब 11 वर्ष पुरानी है। इस कारण कई मरीजों की जांच ही नहीं हो पाती है। इसका कारण है कि यहां रोजाना करीब 200 से 250 मरीजों के जांच के लिए आते हैं। इस वजह से मरीजों का लोड भी अधिक रहता है। कई बार मशीन भी खराब हो जाती है।

शासन ने नई सीटी स्कैन मशीन खरीदने के लिए 9.75 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान करते हुए ऑर्डरदिया है। मशीन के आने से पहले कक्ष को तैयार कराया जा रहा है।

Next Post

अभिभाषक की मौत के बाद डेडबॉडी सड़क पर रखकर जाम

Sun Nov 23 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर डबरा- एनएच 44 सिमरिया टेकरी पर अभिभाषक की मौत के बाद उनकी डेड बॉडी सड़क पर रखकर जाम लगा दिया गया। मृतक एडवोकेट चंद्रभान मीणा के समर्थन में आए वकील और परिजनों ने जाम लगा दिया। पुलिस पर लापरवाही के आरोप को लेकर कार्यवाही की मांग की जा […]

You May Like