जबलपुर में सजा था नरसिंहपुर के जुआरियों का जुआ फड़

जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत एमआर-4 रोड दरयानी कोचिंग के पास टपरे के पीछे सजे नरसिंहपुर के जुआरियों के जुआ फड़ पर पुलिस ने छापा मार 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से नगद 6 हजार 600 रूपये जप्त किए गए।टीआई नवल सिंह आर्य ने बताया कि चौकी यादव कालोनी में सूचना मिली की एमआर-4 रोड दरयानी कोचिंग के पास टपरे के पीछे कुछ जुआड़ी ताश पत्तो पर रूपया पैसो की हार जीत की बाजी लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे है.

सूचना पर चौकी प्रभारी यादव कालोनी उप निरीक्षक अनिल कुमार द्वारा दबिश देकर जुआरी राकेश नोरया पिता दशरथ नोरया 20 वर्ष निवासी स्टेशन रोड टीव्हीएस शोरूम के पास जिला नरसिंहपुर, माखन साहू पिता राजेश साहू 25 वर्ष निवासी इंद्रा कालोनी थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर, अमित सोनी पिता लक्ष्मी प्रसाद सोनी 21 वर्षीय निवासी स्टेशन रोड टीव्हीएस शोरूम के पास जिला नरसिंहपुर, नीरज सेन पिता रोशन सिंह सेन 22 वर्ष निवासी ग्राम खेनी गोटेगांव थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर को पकड़ा गया‌, जुआडियों एवं फड़ से 52 ताश पत्ते एव नगद 6600 रुपये जप्त किए गए।

Next Post

इको और थार की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, छह से अधिक घायल

Sun Nov 23 , 2025
भरतपुर, (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में शनिवार को इको वाहन और थार की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि छह से अधिक लोग घायल हो गये। पुलिस सू्त्रों ने बताया कि रात करीब 10 बजे मथुरा बाईपास पर अनोखी होटल के समीप जयपुर […]

You May Like