बेकाबू कार डिवाइडर तोड़ विद्युत पोल से टकराई 

नीमच। नगर के गोमाबाई रोड पर गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ती हुई बिजली के पोल से जा टकराई। हादसा संजीवनी नाले के पास हुआ, जिसमें कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और डिवाइडर व पोल टूट गए। गनीमत रही कि इस दौरान सडक़ पर कोई राहगीर या अन्य वाहन मौजूद नहीं था, जिससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक आरजे 14 सीएक्स 9851 का चालक गोमाबाई रोड से काफी तेज रफ्तार में गुजर रहा था। संजीवनी नाले के समीप पहुंचते ही कार अचानक बेकाबू हो गई और चालक नियंत्रण खो बैठा।

कार सीधे सडक़ के बीच बने डिवाइडर में जा घुसी

तेज रफ्तार के कारण कार सीधे सडक़ के बीच बने मजबूत डिवाइडर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डिवाइडर पूरी तरह टूट गया और उसके टुकड़े दूर तक छिटक गए। इसके बाद कार आगे जाकर एक विद्युत पोल से टकराई, जिससे पोल भी बुरी तरह टेढ़ा हो गया।

हादसे की गंभीरता के बावजूद, कार में सवार किसी भी व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। सडक़ पर उस समय किसी और के न होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलते ही कैंट थाने के प्रभारी एसआई भगवत सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और दुर्घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सडक़ से हटवाया। पुलिस प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार को ही दुर्घटना का मुख्य कारण मान रही है और मामले की जांच जारी है।

Next Post

नीमच -महू रोड पर बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, रतलाम निवासी युवक घायल 

Fri Nov 21 , 2025
नीमच। शहर के केंट थाना क्षेत्र में नीमच-महू हाईवे पर गुरुवार रात एक बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को टेंपो की मदद से नीमच जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जय श्री बस नीमच से प्रतापगढ़ की ओर […]

You May Like