नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगारों से लाखों हड़पे

जबलपुर: बैंक में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगारों से जालसाज ने लाखों रूपए हड़प लिए। अधारताल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज पर आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक स्नेहलता पटेल पिता रामसुशील पटेल 25 साल निवासी शिवनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रोहित कुमार पटेल पिता गिरजा पटेल निवासी बाबा की बगीचा पुष्पक नगर ने नौकरी लगवाने के नाम उसके साथ एवं कई लोगों से लाखों रूपए लिए थे लेकिन नौकरी नहीं लगी जब पैसे वापिस मांगे तो वापिस नहीं कर रहा है।

रोहित ने झांसा दिया था कि वह सरकारी बैंक में काम करता है और सभी की नौकरी लगवा देगा। रोहित ने कई लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की है। नौकरी नहीं लगने पर जब पैसे वापिास मांगे तो आश्वासन दिया कि आप सभी के पैसे वापस कर दिये जाएंगे परंतु काफी समय बीत जाने के बाद न तो पैसे वपस मिलें न ही नौकरी और उल्टा सभी को गुमराह किया जा रहा हैं।

रोहित कमार पटैल को शुभम विश्वकर्मा के द्वारा 4.5 लाख, निखिल पटैल द्वारा आठ अप्रैल 25 को एक लाख 9 अप्रैल को 50 हजार, 12 अप्रैल को 60 हजार, 13 अप्रैल को 1 लाख, 14 अप्रैल को 40 रूपए, 20 जून को 3 लाख 15 हजार रूपए दिये थे। इसके अलावा स्नेहलता पटैल द्वारा रोहित कुमार 28 जनवरी से 11 अप्रैल तक 3 लाख 45 हजार रूपये, सचिन मिश्रा द्वारा रोहित पटैल को 5 लाख 40 हजार रूपये, आदर्श दहायत द्वारा कुल 5 लाख रूपये दिये गए थे। इसके अलावा अन्य के साथ भी ठगी हुई है।

Next Post

गौशालाओं की जगह सडक़, चौराहे, हाईवे पर भटकने को मजबूर गौवंश

Thu Dec 25 , 2025
ब्यावरा: बारिश के बाद अब कड़ाके की ठंड में भी जिले में हजारों की संख्या में बेसहारा गौवंश खुले आसमान के नीचे सडक़, चौराहों, हाइवे पर रहने को मजबूर है. जिले में बेसहारा गौवंश की संख्या का आंकड़ा एक लाख से ऊपर जा पहुंचा है जबकि गौशाला मात्र १५० ही […]

You May Like