
भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलगुरू ने गुरूवार को राजभवन को अपना इस्तीफा सौंपा दिया. इससे पूर्व अभाविप ने विवि का घेराव कर प्रदर्शन किया. अभाविप ने कहा कि सरकार को तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय के अंदर धारा 54 लागू करनी चाहिए.
बता दें कि विगत दिनों पूर्व आरजीपीवी को एनएएसी द्वारा गलत तथ्यों के साथ प्रस्तुत की गई. एसएसआर के आधार पर एनएएसी में ए++ ग्रेड दिया गया. मामले में एसएसआर में जो गलत तथ्य एवं जानकारियां विश्वविद्यालय द्वारा दी गई, उन सभी प्रश्नों के उत्तर लेने के लिए अभाविप के प्रदेश मंत्री केतन चतुर्वेदी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के कुलपति का घेराव किया गया. तथ्यों का संतोषजनक जवाब न मिलने पर अभाविप द्वारा कुलपति से इस्तीफे की मांग की गई. विषय के आधार पर आरजीपीवी के कुलगुरु ने अपना इस्तीफ़ा अभाविप के कार्यकर्ताओं एवं अन्य उपस्थित लोगों के सामने राजभवन को सौंपा.
अभाविप के प्रदेश मंत्री केतन चतुर्वेदी ने कहा कि एनएएसी एसएसआर के अंदर गलत एवं भ्रामक तथ्यों को शामिल करना यह गंभीर अकादमिक भ्रष्टाचार है. कुलगुरु ने नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफ़ा सौंपा, परंतु सरकार को तत्काल प्रभाव से धारा 54 लागू करनी चाहिए. इस भ्रष्टाचार में शामिल सभी दोषियों के ऊपर उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज करानी चाहिए. अभाविप का यह अकादमिक भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन सभी दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित होने तक जारी रहेगा.
