रीवा: युवा संगम कार्यक्रम के तहत शिक्षण संस्थाओं में रोजगार मेलों का प्रतिमाह आयोजन किया जा रहा है.शासकीय आई.टी.आई. रीवा में वृहद रोजगार मेला आयोजित किया गया. मेले में 759 आवेदकों ने पंजीयन कराया. मेले में शामिल 25 कंपनियों ने 494 युवाओं का चयन किया. रोजगार मेले में मिग्मा पैकट्रान प्रा. लि. इंदौर में 34, एमआरएफ टायर्स भारूच गुजरात में 8, टाटा इलेक्ट्रानिक्स बैंगलौर में 12, टाटा मोटर्स प्रा. लि. सानन्द अहमदाबाद गुजरात में 15, हायर अप्लायंसेज इंडिया लि. रंजनगांव पुणे में 18, प्रगतिशील बायोटेक प्रा.लि. रीवा में 19, अलर्ट एसजीएस प्रा. लि. रायपुर छत्तीसगढ़ में 8, सिटी कार प्रा.लि. सतना में 29, प्रगतिशील एग्रोटेक प्रा.लि. रीवा में 28, फ्रिडम इम्प्लायबिल्टी एकेडमी रीवा में 12, एचडीएफसी लाईफ इश्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड रीवा में 45.
प्रभा बायोप्लांट्स प्रा.लि. रीवा में 27, बजाज ऑटो लि. पूणे वालुज पंतनगर, रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (सोलर) जामनगर गुजरात में 12, एमआरएफ लिमिटेड दहेज में 16, इंडुरेंश प्रा. लि. पूणे चेन्नई औरगांबाद में 17, डी मार्ट पूणे में 14, इंडसिंड बैंक बीएफएलएल में 05, एक्सिस बैंक प्रा.लि. में 30, बंसल वायर इंडस्ट्रीज लि. ग्रेटर में 11, जेबीएम ग्रीन एनर्जी सिस्टम प्रा.लि. बाबल हरियाणा में 10, एचडीबी फाइनेन्स रीवा में 28, मदर्सन मेट आटो मोटिव लि. सानन्द गुजरात में 21, श्रीराम पिस्टन एण्ड रिंग लि. पथरेडी राजस्थान में 24 तथा नोवेशन इंडिया में 8 युवाओं का चयन किया गया. रोजगार मेले के सफल आयोजन में जिला रोजगार कार्यालय, शासकीय आईटीआई, उद्योग विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं सामाजिक न्याय विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
