चंदेरी: ऐतिहासिक नगरी चंदेरी एक बार फिर बड़े पर्दे पर छाने के लिए तैयार है। बॉलीवुड की सफल फिल्में स्त्री, स्त्री-2 और सूई धागा की सफल शूटिंग के बाद, अब यह नगरी एक तेलुगू फीचर फिल्म के फिल्मांकन का गवाह बनेगी, जिससे स्थानीय पर्यटन और व्यापार को नया संबल मिलने की उम्मीद है।
श्रीनिवास मंगापुरम नामक इस तेलुगू 21 बेल फिराक की शादिना
तक चलेगी और इसका समापन 3 दिसंबर को होगा। फिल्म यूनिट द्वारा शहर में युद्ध स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। फिल्म के लिए चंदेरी के कई प्रमुख और आकर्षक स्थानों का चयन किया गया है, जिनमें मेन बाजार (सदर बाजार), गणेश मंदिर, राजारानी महल रोड, धुवयाना क्षेत्र, निजामुद्दीन चौराहा से धुवयाना रोड, बूढ़ी चंदेरी दिगंबर जैन मंदिर एवं मंदिर रोड, कुवरसाब हवेली, परमेश्वर तालाब, बिग डोर हाउस, मुख्य सड़क और वायपास रोड शामिल हैं। शूटिंग के दौरान इन लोकेशन्स पर स्थानीय लोगों और कलाकारों की भी मौजूदगी रहेगी। स्त्री-2 के बाद फिर लौटेगी रौनक
हाल ही में स्त्री-2 की शूटिंग के बाद चंदेरी सोशल मीडिया और यूट्यूब ब्लॉग्स में लगातार चर्चा का केंद्र बनी हुई थी। उस दौरान देशभर से व्लॉगर, कंटेंट क्रिएटर और पर्यटक यहां आए, जिससे स्थानीय पर्यटन को जबरदस्त बढ़ावा मिला था। अब तेलुगू फिल्म की शूटिंग से चंदेरी में एक बार फिर फिल्मी रौनक लौटेगी। स्थानीय निवासियों को आशा है कि इस शूटिंग के चलते शहर के पर्यटन, होटल व्यवसाय और स्थानीय रोजगार को एक नया सहारा मिलेगा और चंदेरी की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी।
