पंचांग 19 नवम्बर 2025:-
रा.मि. 28 संवत् 2082 मार्गशीर्ष कृष्ण चर्तुदशी बुधवासरे दिन 8/54, स्वाती नक्षत्रे प्रात: 8/12, सौभाग्य योगे दिन 10/0, शकुनि करणे सू.उ. 6/38, सू.अ. 5/22, चन्द्रचार तुला रात 4/7 से वृश्चिक, पर्व- श्राद्ध अमावस्या, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6.
—————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 19 नवम्बर 2025
वर्ष के प्रारंभ में सामाजिक कार्योमें ख्याति प्राप्त होगी, नई योजनाओं में विचार विमर्श होगा, वर्ष के मध्य में भूमि भवन आदि के मामलों में सफलता मिलेगी, वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, वर्ष के अन्त में राजनैतिक क्षेत्र में विवाद होगा, व्यापार व्यवसाय में भागदौड़ अधिक करना पड़ेगी, निकट संबंधी के कारण मानसिक तनाव रहेगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यापार के क्षेत्र में भागदौड़ रहेगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों की राजनीति के क्षेत्र में विवाद की स्थिति आयेगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यापार व्यवसाय में भागदौड़ अधिक करना होगी, निकट संबंधी के कारण तनाव रहेगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को भूमि भवन आदि कार्यो में सफलता मिलेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग रहेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को व्यापार में भागदौड़ अधिक करना होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को आपसी व्यक्तियों से तनाव रह सकता है.
—————————————————
आज का भविष्य-बुधवार 19 नवम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, मिलनसार, होगा, यदि धनु हुई तो सुन्दर, एवं व्यक्तित्व मधुर होगा, चालाकी का अभाव रहेगा, किसी भी कार्य को सूझबूझ और विवेक से करेगा, न्यायप्रिय और माता पिता का भक्त होगा.
—————————————————
मेष- अनुभवी लोगों का साथ केरियर की नई दिशा देने में सहायक रहेगा, कामकाज के प्रति उत्साह रहेगा, पारिवारिक सुख शांति रहेगी, अभीष्ट कार्यो की प्राप्ति होगी.
वृषभ- झूठ बोलकर खुद मुश्किल में पड़ जायेंगे, अनावश्यक विवाद तनाव का कारण बनेगा, कामकाज में अरूचि एवं उदासीनता बनी रहेगी, सोचे हुये कार्यो में बाधा आयेगी.
मिथुन- कार्यक्षेत्र की उलझनें धीेरे धीरे दूर होने लगेंगी, धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी, मानसिक सुख एवं संतोष रहेगा, इच्छानुसार कार्य बनेंगे.
कर्क- कामकाज को लेकर सहयोगियों से अनबन हो सकती है, अधिकारियों के विवाद से बचना चाहिये, मान सम्मान से प्रसन्नता रहेगी, नया खर्च सामने आयेगा.
सिंह- धन की कमी से रूके कार्य फिर से शुरू हो सकते हैं, आकस्मिक अतिथि आगमन से खर्च की व्यवस्था करनी होगी, परिश्रम एवं दौड़धूप अधिक करना होगा.
कन्या- भाग्य भरोसे रहे तो अच्छा अवसर हाथ से निकल जायेगा, कामकाज में अड़चनें आयेंगी, यात्रा में परेशानी का अनुभव होगा, सावधानी बांछनीय है.
तुला- तनाव की स्थिति में परिवार का सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य नरम गरम रह सकता है, व्यवसायिक दिनचर्या में व्यस्त रहेंगे, समय पर काम न होने से मन दुखी होगा.
वृश्चिक- निजी कार्यो को पूरा करने में परेशानी होगी, नई जबावदारी संभावलना पड़ेगी, साहसक प्रयत्न से महत्वपूर्ण कार्यो की पूर्ति होगी, मानसिक सुख संतोष रहेगा.
धनु- बदले माहौल में खुद को ढालना मुश्किल होगा, वैभव पर खर्च की संभावना है, शत्रु पक्ष पर सफलता मिलेगी, मानसिक शांति बनी रहेगी.
मकर- दुविधा को छोडक़र काम में जुट जायें, सफलता मिलेगी, जोखिम के कार्यो से दूर रहें, वैभव विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा, सुख ऐश्वर्य की प्राप्ति होगीं
कुम्भ- भाग्यवर्धक अवसर हाथ में आ सकते हैं, संतान पक्ष के कारण मानसिक कष्ट होगा, लेखन, अध्ययन, में सफलता मिलेगी, राजनैतिक संलग्नता बनी रहेगी.
मीन- जोखिम के कार्यो में रूचि बढेगी, दिखावे के कारण कर्ज की समस्या बन सकती है, विरोधी वर्ग के विवाद से बचें, स्वास्थ्य का ध्यान रखकर कार्य करना हितकर रहेगा.
—————————————————
व्यापार भविष्य:
मार्गशीर्ष कृष्ण चर्तुदशी को स्वाती नक्षत्र के प्रभाव से अरहर मॅूग, मोठ, जौ, उडद, मं तेजी होगी, बिनौला, घी, तेल, में भी समता रहेगी, रूई, कपास में मंदी का योग है, भाग्यांक 3975 है.
—————————————————
