एसआईआर कार्य में लापरवाही करने पर पटवारी निलंबित

सतना। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में सतना जिले की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 63 में बीएलओ सुपरवाइजर के रूप में नियुक्त हल्का पटवारी मटेहना अनिल कुमार सिंह को आवंटित मतदान केन्द्रों में संतोषजनक प्रगति नहीं पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विकास सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार बीएलओ सुपरवाइजर अनिल कुमार सिंह का मतदान केन्द्र क्रमांक 34, 38, 198, 1199, 200, 201, 202, 203, 204 एवं 205 का बीएलओ सुपरवाइजर नियुक्त किया गया था। लेकिन एसआईआर का कार्य प्रारंभ होने के बाद अब तक संबंधित मतदान केन्द्रों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। हल्का पटवारी मटेहना और बीएलओ सुपरवाइजर अनिल कुमार सिंह द्वारा कार्य में लापरवाही और स्वेच्छाचारिता बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय नागौद नियत किया गया है।

Next Post

मोरवन टेक्सटाइल फैक्ट्री निर्माण पर हाईकोर्ट की रोक, 4 हफ्ते में मांगा जवाब 

Tue Nov 18 , 2025
नीमच। किसानों के लगातार विरोध और ग्रामीणों की आपत्तियों के बीच आखिरकार मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, इंदौर ने बड़ा आदेश जारी किया है। दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने गोचर/चरनोई भूमि के वाणिज्यिक उपयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। याचिका में आरोप लगाया गया था कि चरनोई […]

You May Like