जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत उड़िया मोहल्ले में सरेराह एक युवती की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई।जानकारी के मुताबिक उड़िया मोहल्ला में मुस्कान यादव 24 वर्षीय को रास्ते में रोककर कुलदीप यादव ने चाकू से वार कर दिया। युवती खून से लथपथ हो गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। हमलावर मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंच गई है। हत्या किन कारणों से की गई है, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है, पुलिस छानबीन कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि युवती जब अपने काम पर जा रही थी तभी आरोपी ने उसे बीच रास्ते में रोका और उसे मौत के घाट उतार दिया, दोनों के बीच में पुराना विवाद चला आ रहा है।
