अफ़ग़ानिस्तान में बम जैसी सामग्री में विस्फोट में तीन बच्चों की मौत

काबुल, 14 नवंबर (वार्ता) पश्चिमी अफ़ग़ानिस्तान के बदगीस प्रांत में बम जैसी विस्फोटक सामग्री को तोड़ने का प्रयास कर रहे तीन बच्चों की मौत हो गयी है। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता सेदिकुल्लाह सेदिक़ी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुरूवार को बच्चों को एक मैदान में खिलौने जैसी आकृति वाला बम मिला और वे उसे खोलने का प्रयास करने लगे और इसी दौरान उसमें जोरदार विस्फोट होने से तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी। प्रवक्ता ने बताया कि इसी प्रांत में इस तरह की यह दूसरी घटना है। एक हफ़्ते पहले भी ऐसी ही एक घटना में दो बच्चों की जान चली गयी थी।

युद्धग्रस्त अफ़ग़ानिस्तान दुनिया के सबसे ज़्यादा बारूदी सुरंगों से प्रभावित देशों में से एक है जहां पिछले चार दशकों से ज़्यादा समय से चले आ रहे युद्ध में इधर उधर पड़े गोला-बारूद से अक्सर नागरिकों, ख़ासकर बच्चों की जान चली जाती है या घायल हो जाते हैं।

 

Next Post

अनियोजित पार्किंग व अवैध होर्डिंग पर करें सख्त कार्रवाई

Fri Nov 14 , 2025
जबलपुर: कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की बैठक लेकर एसआईआर की समीक्षा की। उन्‍होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य को प्राथमिकता से करें और मतदाताओं का मैपिंग सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्‍होंने कहा कि रेल्‍वे स्‍टेशन के आस-पास […]

You May Like