
भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश, भोपाल के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार, 12 नवंबर 2025 को मंडल कार्यालय परिसर में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भगवानदास सबनानी, विधायक (दक्षिण-पश्चिम विधानसभा, भोपाल) उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. प्रियंका गोयल, सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने शिरकत की।
इस अवसर पर संघ के संरक्षक उमेश ठाकुर (पंजीयक, माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल), संघ के पूर्व अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव (नीलू) सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
अतिथियों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की एकजुटता बनाए रखने, मंडल हित में कार्य करने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि विधायक भगवानदास सबनानी ने शपथ दिलाते हुए कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संघों के पदाधिकारी अनिल बाजपेयी,गजेन्द्र कोठारी, राजकुमार पटेल, रमेश राठौर,देवेंद्र सहाय सक्सेना, सोहन सिलस्वाल आदि ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण महामंत्री प्रमोद मेवाड़ा ने दिया, संचालन उपाध्यक्ष तेज सिंह परिहार ने किया और आभार प्रदर्शन सूचना संगठन मंत्री विकास भरतेले ने किया।
शपथ ग्रहण समारोह में मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उत्साहपूर्वक नव-निर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं।
