ग्वालियर: नगर परिषद पिछोर ने कालिन्द्री सरोवर के आस.पास दुकानें निर्माण एवं मोहम्मद फारूक खां सैनिक के नाम से एक शहीद प्रवेश द्वार के निर्माण का निर्णय लिए था। आज नगर परिषद पिछोर कार्यालय में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रामजानकी राजेश पण्डा के समक्ष विश्व हिन्दु परिषद, बजरंग दल तथा सकल हिन्दु समाज द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि नगर में कालिन्द्री धाम एक तीर्थ स्थल है जहाॅ पर दुकानों का निर्माण होने से जगह की कमी एवं श्रद्वालुओं को असुविधा होने से धार्मिक भावनाऐं आहत होंगी। मोहम्मद फारूक को भारत सरकार या बीएसएफ अकादमी द्वारा शहीद का दर्जा नही दिया गया इसलिये शहीद गेट बनाना अनुचित है। साथ ही अगर इन दोनो विन्दुओं की कार्ययोजना को तत्काल प्रभाव से नही रोका गया तो सकल हिन्दु समाज, विश्व हिन्दुु परिषद एवं बजरंग दल आंदोलन के लिये बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालों में दीपक भार्गव प्रांतीय प्रवक्ता विश्व हिन्दु परिषद मध्यप्रदेश, रविन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष विश्व हिन्दु परिषद, कौशलेन्द्र श्रीवास्तव, संजय चोवे, विनोद बघेल, दिनेश गोस्वामी इत्यादि शामिल थे।
