एसआईआर प्रक्रिया से बस्तर के हजारों ग्रामीणों के नाम कटेंगे-बघेल

जगदलपुर, 11 नवम्बर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को केन्द्र एवं राज्य सरकारों पर निशाने साधते हुए कहा कि बस्तर क्षेत्र में चल रही एसआईआर प्रक्रिया से हजारों ग्रामीणों के नाम सूची से हटाए जाने का खतरा मंडरा रहा है।

श्री बघेल आज यहां पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इसे ”सरकार की जल्दबाजी और प्रशासनिक असंवेदनशीलता” बताया, जिसने आदिवासी समुदाय के बीच भय का वातावरण पैदा कर दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ग्रामीणों से ऐसे दस्तावेज मांग रहा है जो अधिकांश बस्तरवासी प्रस्तुत नहीं कर सकते। उन्होंने कहा ”सरकार ने यह प्रक्रिया बिना किसी सर्वदलीय चर्चा या व्यापक जनसुनवाई के शुरू कर दी। यह बस्तर के लोगों के अस्तित्व और अधिकारों पर सीधा हमला है। जिनके पास दस्तावेज नहीं हैं, उनके नाम काटे जा रहे हैं यह बेहद चिंताजनक स्थिति है।” उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरी प्रक्रिया के पीछे राजनीतिक मंशा छिपी है, जिससे आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोगों को योजनाओं और अधिकारों से वंचित किया जा सके।

पूर्व मुख्यमंत्री ने दिल्ली में हाल ही में हुए ब्लास्ट को लेकर केंद्र सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि राजधानी में इतनी बड़ी घटना गृह मंत्री की ”नाक के नीचे” हो गई, जो गंभीर सुरक्षा चूक है। श्री बघेल ने कहा ”अमित शाह की पूरी मशीनरी विपक्षी नेताओं की निगरानी में लगी है, जबकि राजधानी की सुरक्षा भगवान भरोसे है। अगर उन्हें केवल चुनाव प्रचार में दिलचस्पी है, तो गृह मंत्रालय छोड़ देना चाहिए।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने मांग की कि केंद्र सरकार इस घटना की जिम्मेदारी तय करे और देश की आंतरिक सुरक्षा को राजनीति से ऊपर रखे। उन्होंने कहा कि जब शासन सत्ता की सुरक्षा में व्यस्त हो जाए और जनता की सुरक्षा को भूल जाए, तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाता है।

 

 

Next Post

नेहरू ने पांच दिन तक जानवरों से यात्रा कर बनाया था भूटान से मित्रता का आधार : कांग्रेस

Tue Nov 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भूटान दौरे से प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 1958 की वह ऐतिहासिक यात्रा फिर केन्द्र बिंन्दु में आ गई है जब पंडित नेहरू ने दोस्ती मजबूत करने के लिए जानवरों से भूटान की यात्रा की थी […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।