नयी दिल्ली, 10 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल की औसत कीमत बढ़ गयी जबकि गेहूं में कमोबेश टिकाव बना रहा। चीनी और दालों के दाम भी बढ़े। वहीं, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जनवरी वायदा दो रिंगिट चढ़कर 4,111 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। अमेरिकी सोया तेल का दिसंबर वायदा 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49.96 डॉलर के भाव बोला गया।
घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत 92 रुपये बढ़कर 3,838.23 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 2,855.96 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा। आटे की कीमत 19 रुपये घटकर 3,003.64 रुपये प्रति क्विंटल हो गयी।
खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव बना रहा। मूंगफली तेल की औसत कीमत 81 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सरसों तेल भी 56 रुपये और वनस्पति 170 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सूरजमुखी तेल 31 रुपये और सोया तेल नौ रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। पाम ऑयल में 113 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।
दाल-दलहनों में मजबूती रही। मूंग दाल 111 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। तुअर दाल 190 रुपये और मसूर दाल 149 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गयी। चना दाल की कीमत 119 रुपये और उड़द दाल की 32 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी।
गुड़-चीनी: मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत 86 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चीनी भी 23 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।
