उत्तर-पश्चिमी तुर्की के कॉस्मैटिक्स फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत

इस्तांबुल, 08 नवंबर (वार्ता) तुर्की के उत्तर-पश्चिमी कोकेली प्रांत में शनिवार को एक कॉस्मैटिक्स फैक्ट्री में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
गवर्नर इल्हामी अक्तास के कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार दिलोवासी जिले में स्थित इस कारखाने में आग लगी और आपातकालीन कॉल के बाद आग बुझाने के लिए प्रशिक्षित कर्मियों और उपकरणों के समूहों को भेजा गया।
अक्तास ने बताया कि आग पर अंततः काबू पा लिया गया।
अधिकारियों ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Next Post

सड़क किनारे मर रही गायें,हमा गांव में हादसे बढ़े; गायों को सुरक्षित गौशालाओं में शिफ्ट करने की मांग

Sat Nov 8 , 2025
छतरपुर। तहसील के हमा गांव के पास सागर–कानपुर नेशनल हाईवे पर गायों के लगातार एक्सीडेंट में मरने की घटनाएँ अब चिंता का बड़ा विषय बन चुकी हैं। हाईवे किनारे सैकड़ों की संख्या में गायें घूमती रहती हैं, जिससे आए दिन बड़े वाहनों से टक्कर की घटनाएँ हो रही हैं। ऐसा […]

You May Like

मनोरंजन