लाल पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने खोया नियंत्रण, महिला की दर्दनाक मौत

नीमच। शहर के समीपस्थ हर्कियाखाल सांधे के यहां सोमवार दोपहर में भयानक हादसा हो गया। यहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने अपना नियंत्रण खो दिया और एक महिला को अपनी चपेट में लिया। इस दुर्घटना में महिला के दोनों पैर कट गए। दुर्घटना की भनक लगते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस को भी सूचना दी। जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को हटाकर महिला को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खाचरोद तहसील के सचिन पाटीदार और शिवानी सचिन दोनों पति-पत्नी की आयु 21 वर्ष है। दोनों मोटरसाइकिल से सांवलिया जी से खाचरोद अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान हर्कियाखाल सांधे के यहां दोनों ज्यूस पीने रुके थे। तभी लाल फर्शी से भरा हुआ ट्रेक्टर असंतुलित होकर दुकान में जा घुसा और इन दोनों पर चढ़ गया। पुलिस ने बताया कि 108 से घायल अवस्था में सचिन और शिवानी को जिला चिकित्सालय में लाया गया। जहां महिला की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

Next Post

मतगणना की तैयारियां पूर्ण, मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था

Mon Jun 3 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नीमच। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आज 4 जून को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में प्रात: 8 बजे से होने वाली मतगणना की सभी आवश्यक तैयारियां कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक […]

You May Like

मनोरंजन