चावल, गेंहू मजबूत; चीनी नरम; खाद्य तेलों, दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 06 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल की औसत कीमत बढ़ गयी। गेहूं भी महंगा हुआ। चीनी में नरमी रही जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जनवरी वायदा 41 रिंगिट चढ़कर 4,149 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। अमेरिकी सोया तेल का दिसंबर वायदा 1.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50.21 डॉलर के भाव बोला गया।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत 18 रुपये बढ़कर 3,859.40 रुपये प्रति क्विंटल रही। गेहूं 13 रुपये की मजबूती के साथ 2,862.37 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटे की कीमत भी सात रुपये चढ़कर 3,327.35 रुपये प्रति क्विंटल हो गयी।

खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव रहा। मूंगफली तेल की औसत कीमत 78.49 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सरसों तेल भी 31 रुपये महंगा हुआ। सोया तेल 23 रुपये और वनस्पति 83 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। सूरजमुखी तेल भी 83 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। पाम ऑयल में 14 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।

दाल-दलहनों में मूंग दाल सात रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। तुअर दाल और मसूर दाल 33-33 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। चना दाल 26 रुपये और उड़द दाल 14 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

गुड़-चीनी: मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत 14 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। चीनी भी 26 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

 

Next Post

रुपया लगातार दूसरे दिन सात पैसे मजबूत

Thu Nov 6 , 2025
मुंबई, 06 नवंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में गुरुवार को रुपया सात पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.63 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर मंगलवार को भी सात पैसे चढ़कर 88.70 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। दुनिया की अन्य […]

You May Like