गिरावट से उबरा रुपया, डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत

मुंबई, 06 जनवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 12 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.18 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा में लगातार चार दिन की गिरावट के बाद तेजी लौटी है। पिछले कारोबारी दिवस पर सोमवार को यह 9.50 पैसे टूटकर 90.30 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये में आज शुरू से ही तेजी रही। यह आठ पैसे की बढ़त में 90.22 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। इसका दिवस का निचला स्तर 90.25 रुपये और ऊपरी स्तर 90.08 रुपये प्रति डॉलर रहा।

बैंकों की डॉलर बिकवाली से आज रुपये में मजबूती रही। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की तेजी तथा अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने से रुपये पर दबाव पड़ा और इसकी बढ़त सीमित रही।

 

Next Post

पीयूष गोयल आठ-नौ को ब्रुसेल्स की यात्रा पर, भारत-यूरोपीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिये जाने की उम्मीद

Tue Jan 6 , 2026
नयी दिल्ली, 6 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल गुरुवार से दो दिवसीय महत्वपूर्ण आधिकारिक वार्ता के लिए ब्रुसेल्स जा रहे हैं जिसमें भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप दिया जा सकता है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की आज जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार […]

You May Like