भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा आप सभी को कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रकाश, शांति और समृद्धि लाए।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व आस्था, दान और प्रकाश का प्रतीक है, जो हमें सकारात्मकता और सद्भावना के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रदेशभर में इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना और दीपदान के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
