मझौली बायपास सडक़ का निर्माण कार्य शुरू

मझौली। मझौली बायपास सडक़ का निर्माण कार्य अंतत: आज शुरु हो गया। धौंहनी विधायक के निर्देश एवं नगर पंचायत अध्यक्ष की पहल पर ईई पीडब्ल्यूडी ने मौके पर उपस्थित होकर कार्य शुरु कराया।

बताते चलें कि नगर परिषद मझौली के बायपास का निर्माण कार्य 3 वर्ष के ज्यादा समय के बाद भी शुरू ना हो पाने को लेकर धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने विधानसभा में प्रश्न लगाया है। नगर पंचायत मझौली के नवनियुक्त अध्यक्ष लवकेश सिंह द्वारा धौंहनी विधायक का इस मामले में ध्यान आकृष्ट कराया गया था। नगर परिषद मझौली में बायपास मार्ग का निर्माण कार्य वर्ष 2022-23 से ठेकेदार द्वारा शुरू किया गया है। लेकिन निर्माण कार्य में मौके पर कोई प्रगति सामने नहीं आ रही थी। जिसको लेकर मझौली वासियों में काफी आक्रोश व्याप्त था। बरसात के दिनों में तो निर्माणाधीन बायपास में केवल मिट्टीकरण का कार्य होने से वाहनों की आवाजाही में भारी दिक्कतें सामने आती थीं। करीब डेढ़ किलोमीटर लम्बाई की सडक़ का निर्माण कार्य 3 वर्ष बाद भी शुरू ना होने के पीछे विभागीय कमियां भी जिम्मेदार रहीं हैं। मझौली बायपास मार्ग के चौड़ीकरण के साथ निर्माण कार्य में सबसे बड़़ी बाधा करीब 200 मीटर क्षेत्र में भू अर्जन का कार्य अपूर्ण होना भी रहा है। धौंहनी विधायक के विधानसभा में प्रश्न लगाने एवं नगर परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष लवकेश सिंह के बायपास मार्ग को लेकर सक्रियता प्रदर्शित करने के कारण आज पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री एम.के.परते को स्वयं मौके पर आकर कार्य शुरू कराना पड़ा। उनकी मौजूदगी में ही सडक़ के निर्मा के लिये बोल्डरों को गिराना शुरू किया गया, जिससे सडक़ का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू हो सके। इस दौरान नगर परिषद मझौली के नवनियुक्त अध्यक्ष लवकेश सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। विभागीय अधिकारियों ने जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।

इनका कहना है

मझौली बायपास मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिये मौके पर उनके आने की मुख्य मंशा यह है कि निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण हो और लोगों की आवागमन की समस्या दूर हो। भू-अर्जन के कुछ मामले अभी आगे लंबित हैं उनका निराकरण भी करा दिया जायेगा। जनवरी 2026 तक बायपास सडक़ के निर्माण कार्य को पूर्ण करा दिया जायेगा

एम.के.परते, कार्यपालन यंत्री, पीडब्ल्यूडी सीधी

Next Post

सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी: एनबीसीसी ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

Tue Nov 11 , 2025
नई दिल्ली। एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने 27 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 मनाया। इस अवसर पर संस्था ने सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और नैतिक आचरण को प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस वर्ष का थीम सतर्कताः हमारी साझा जिम्मेदारी रहा, जिसका उद्देश्य सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना […]

You May Like