54 लीटर अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान गल्ला मंडी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 54 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग गल्ला मंडी के पीछे की ओर अवैध शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी सतीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें पीछा कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान छह पेटियों में रखी करीब 54 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹22,500 बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लल्लू कुशवाहा पिता किशन कुशवाहा निवासी धर्मपुरा थाना बिजावर और छोटू राजा उर्फ कुंतल बुंदेला पिता प्रताप सिंह निवासी ग्राम गढ़ेवरा थाना सिविल लाइन के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सतीश सिंह, उप निरीक्षक किशोर पटेल, प्रधान आरक्षक राजीव मिश्रा और अमन खान की विशेष भूमिका रही।

Next Post

पीजी छात्रा डॉ. नीनू को भारत सरकार ने शोध कार्य के लिए स्वीकृत की आर्थिक सहायता

Tue Nov 4 , 2025
ग्वालियर। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय की कम्युनिटी मेडीसिन विभाग की पीजी छात्रा डॉ. नीनू जैन को भारत सरकार द्वारा शोध कार्य के लिये सम्मान स्वरूप वित्तीय सहायता स्वीकृत की है। महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो.डॉ.आर.के.एस. धाकड़ ने डॉ. जैन को वित्तीय सहायता स्वीकृत पत्र सौंपा। साथ ही महाविद्यालय के वरिष्ठ चिकित्सकों के […]

You May Like