रुपया छह पैसे कमजोर

मुंबई, 03 नवंबर (वार्ता) अंतरबैंकिग मुद्रा बाजार में सोमवार को रुपये में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गयी और यह 6.50 पैसे की गिरावट के साथ 88.77 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 1.50 पैसे टूटकर 88.7050 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी। रुपये की शुरुआत आज 2.50 पैसे नीचे 88.73 रुपये प्रति डॉलर पर हुई और इसके बाद यह और टूटकर 88.80 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार से पैसा निकालने और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में रही तेजी से रुपया कमजोर हुआ है। हालांकि शेयर बाजार की तेजी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये की गिरावट सीमित रही।

Next Post

बाल विवाह रोकने जिला प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने कहा सभी अधिकारी रहें अलर्ट

Mon Nov 3 , 2025
राजगढ़। कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई. कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों की विस्तृत समीक्षा की गई. कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने बाल विवाह रोकथाम पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि सभी अधिकारी इस दिशा में सजग रहे. उन्होंने निर्देश […]

You May Like