देवास जिला अस्पताल में लापरवाही से युवक की मौत! परिजनों का हंगामा

देवास। जिला अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि युवक को मुंह से खून की उल्टियां हो रही थीं, जिस पर परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने समय पर इलाज नहीं किया, यहां तक कि मृतक की बेटी ने डॉक्टरों से अपने पिता को देखने की गुहार लगाई लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया। परिजनों का कहना है कि अगर समय पर इलाज मिल जाता तो युवक की जान बचाई जा सकती थी।

युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और जिम्मेदार डॉक्टरों को निलंबित करने की मांग पर अड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह संभाला।

इस पूरे मामले ने एक बार फिर जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली और डॉक्टरों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Next Post

जयंती पर विशेष: अखंड भारत के निर्माता थे सरदार पटेल

Thu Oct 30 , 2025
भोपाल। सरदार वल्लभभाई पटेल देश की एकता और अखंडता के मसीहा माने जाते हैं। भारत के नवनिर्माण में उनका अप्रतिम योगदान है। वे बचपन से ही साहसी और कठोर इच्छाशक्त‍ि वाले थे। राष्ट्रीय एकता दिवस मनाकर हम उनकी सेवाओं और योगदान का स्मरण कर भारत की एकता-अखंडता को समृद्ध करने […]

You May Like