कलेक्टर ने सड़कों का किया निरीक्षण, बरसात रुकते ही सड़कों की सात दिन में मरम्मत के निर्देश

ग्वालियर। कलेक्टर रुचिका चौहान ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा शहर की जिन सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग का कार्य किया गया है उनका अवलोकन कर दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग डी एस भदौरिया, एसडीओ पीडब्ल्यूडी ओएन शर्मा उपस्थित थे।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा किए गए पेंच रिपेयरिंग के बाद भी जहां भी सड़क खराब है, बरसात रोकने के सात दिवस के अंदर उन सभी स्थानों को पेंच रिपेयरिंग कर ठीक किया जाए। इसके साथ ही जिन सड़कों पर बरसात का पानी रुकता है वहाँ से पानी निकासी की पुख्ता व्यवस्था की जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि सड़कों के डिवाइडर एवं आसपास जहाँ भी झाड़ियां विकसित हुई हैं, उनकी छटाई का कार्य अभियान चलाकर किया जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ नाका चन्द्रबदनी से चौधरी ढाबा, नए गांव से रायरू, गोल पहाड़िया से मोतीझील, बहोड़ापुर से मोतीझील, जेल रोड, सागरताल रोड का भ्रमण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

 

 

Next Post

देवास में ठंड ने दी दस्तक,कोहरा और बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन

Thu Oct 30 , 2025
देवास। शहर में मौसम ने करवट ले ली है। गुरुवार सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाओं ने लोगों को सर्दी का एहसास करा दिया। सुबह के समय शहर के कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता भी प्रभावित हुई। मौसम […]

You May Like